खाते से उड़ाए एक लाख 30 हजार


 

बड़ौदा यूपी बैंक (पूर्वांचल बैंक) के बैरिया शाखा में दूसरे का आधार कार्ड लिक कर एक लाख 30 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता कौशल्या देवी बैंक का चक्कर काट रही हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है तो वहीं बैंक वाले पैसा नहीं लौटा रहे हैं। टेंगरही निवासी कौशल्या देवी के बचत खाते में बैंककर्मियों द्वारा दूसरे का आधार कार्ड लिक कर दिया गया था जिसके बाद सीएसपी से उसके खाते से किश्तों में उक्त रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए।

Comments