सेनानियों की प्रतिमाओं की एनसीसी कैडेटों ने की साफ-सफाई


 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा विद्यालय प्रांगण व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। हाथ में झाड़ू, खुरपी व फावड़ा लिए कैडटों ने पहले विद्यालय परिसर का कूड़ा व घास की सफाई की। उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली बाबू की प्रतिमा के समक्ष उग आई झाड़ियों को काटा तथा साफ-सफाई की।

शहीद पं. रामदहिन ओझा की प्रतिमा की साफ-सफाई किए। दोनों विभूतियों की जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किए गए इस सफाई अभियान की अगुवाई कर रहे विद्यालय के एनसीसी चीफ आफिसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान में विद्यालय के 39 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। उन्होने अभियान के प्रेरणास्त्रोत जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही व एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल डीबी राना को बताया। इस अभियान में कृष्णा विश्वकर्मा, विवेक कुमार, सत्यम, ब्रजेश कुमार पटेल, अबू हसन, नारायण प्रजापति, समीर गुप्ता, प्रिस शर्मा, ब्रजेश साहनी, सोनू यादव आदि शामिल थे।

Comments